Monday, January 7, 2019



भूख 

बना आधार पहचान मिली 
गरीबी राशन की मुहर बनी 
राशन पर गरीबी की भूख टीकी 
कतार मे  घण्टों खड़े जब कहीं ये भूख मिटी 
भूख हाय तड़पा रही पीर इम्तिहाने हर पल ले रही 
हाय गरीबी मार गई 
पेट भरे बस दुआ यही थी 
राशन ने जो छोड़ा पीछा 
पेट पकड़ फिर रोया फ़कीरा 
तड़प भूख मे चीखा चिल्लाया 
देता कहता बस एक दुहाई 
भूखी पीड़ा यो गिनो ना भाई 
इसकी मार बड़ी बुरी है
तक़दीर भी अपनी गरीब रही है 
बना आधार पहचान मिली 
गरीबी राशन की मुहर बनी     

No comments:

Post a Comment