Thursday, December 20, 2018

सफलता का फलसफा 

कहते है सफलता हजम नहीं होती 
वह किसी में गुम नहीं होती 
गुमान में अपना पता बता ही देती 
कितना ही छिपा लो अपने में
 समां ही लेती 
सिर अपना किसी से झुकने नहीं देती 
गुरुर में इंसान को फॅसा ही लेती 
कर खत्म ,फिर पीछा छुड़ा ही लेती 
कहते है ! सफलता हजम नहीं होती 
वह किसी में गुम नहीं होती 

No comments:

Post a Comment